संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा लापता
जासं गाजीपुर सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 07:47 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 06:10 AM (IST)
जासं, गाजीपुर : सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
छात्रा के परिजनों ने बताया कि छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली थी। इसी दौरान दूसरे गांव का रहने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर लेकर फरार हो गया। काफी छानबीन के बाद भी किशोरी का कही पता नहीं चला। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार गिरी ने बताया कि छात्रा के अपहरण की तहरीर मिली है। जांच चल रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें