Move to Jagran APP

सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल फोड़े पटाखे

गाजीपुर : सपा-बसपा गठबंधन से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने रविवार को जुलूस निकाला। इस दौरान अपने वाहनों पर सपा व बसपा का झंडा लगाकर बुआ-भतीजा ¨जदाबाद का नारा लगाते हुए चल रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 05:31 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 11:30 PM (IST)
सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल फोड़े पटाखे
सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल फोड़े पटाखे

जासं, गाजीपुर : सपा-बसपा गठबंधन से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने रविवार को जुलूस निकाला। इस दौरान अपने वाहनों पर सपा व बसपा का झंडा लगाकर बुआ-भतीजा ¨जदाबाद का नारा लगाते हुए चल रहे थे। भुतहियाटांड से जुलूस निकालकर बबेड़ी, सकरताली, चौकियां, नसीरपुर, रसूलपुर बेलवा, बिराइंच, अंधऊ, नागतारा, फुल्लनपुर होते हुए फिर भुतहियाटांड ही आकर समाप्त हुआ। इस दौरान वे पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किए।

loksabha election banner

बैठक कर मनाई खुशी

देवकली : सपा जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव की अध्यक्षता में पियरी में बैठक हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा गठबंधन होने से प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष कंहैया यादव, तहसीलदार यादव, श्रीनाथ यादव, सदानंद यादव आदि थे। दुल्लहपुर : सपा-बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक जलालाबाद शहीद चौक कार्यालय पर हुई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर लालजी यादव, केशव यादव, कतवारू मौर्या, बसपा जिला प्रभारी सिकंदर राम, नरेंद्र मौर्या, दिनेश कुशवाहा, सुखारी राम आदि थे। संचालन डा. रामवृक्ष यादव ने की। गठबंधन पर बोले सभी जिलाध्यक्ष फोटो : 7सी।

: गठबंधन से हम तनिक भी घबरा नहीं रहे हैं। सपा-बसपा क्या सभी लोग एक बार मिलकर लड़कर देख लें। इस बार आर-पार की लड़ाई होगी। जिले स्तर सहित राष्ट्रीय स्तर पर किए गए विकास कार्य को जनता बखूबी जानती है। 2019 में फिर से बहुमत से सरकार बनेगी।

- भानु प्रताप ¨सह, जिलाध्यक्ष भाजपा

----

फोटो 8सी।

: यह जाति-धर्म और सम्प्रदाय का गठबंधन है। इससे कोई असर नहीं पड़ने वाला है। कांग्रेस की कोई जाति की पार्टी नहीं है। यह गरीबों और किसान की पार्टी है। इस बार पूरे देश में राहुल गांधी की लहर चल रही है। 2019 में भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे।

- मारकंडेय ¨सह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

---- फोटो : 9सी।

: यह दल का नहीं दिलों का गठबंधन है। नेता से पहले कार्यकर्ता आपस में मिल गए। इन्हीं कार्यकर्ताओं की आवाज सुनकर आज गठबंधन का एलान हुआ है। हम इसका स्वागत करने के साथ ही दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को इसके लिए बधाई देते हैं।

- डा. नन्हकू यादव, जिलाध्यक्ष सपा

---- फोटो : 10सी।

: इससे पहले ही जनता के बीच गठबंधन हो चुका था। यह गठबंधन समय की मांग थी। प्रदेश में उपचुनाव पर नजर डाले तो साफ है कि नेताओं से पहले कार्यकर्ता आपस में मिल चुके थे। दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों का हम स्वागत करते हैं।

- कमलेश गौतम, जिलाध्यक्ष बसपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.