विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास दिनभर खड़ा रहा वायरल ट्रक, सबसे बड़ी चुनौती पार कर पहुंचेगा मऊ

By Shivanand Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 07 Oct 2026 07:43 PM (IST)

गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास एक वायरल ट्रक दिनभर खड़ा रहा, जिसे आगे बढ़ाने के लिए सड़क को गहरा ...और पढ़ें

गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वायरल ट्रक की चुनौती, सड़क खोदकर निकाला गया रास्ता।

गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वायरल ट्रक की चुनौती, सड़क खोदकर निकाला गया रास्ता।

HighLights

  1. गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास वायरल ट्रक फंसा।

  2. ट्रक निकालने के लिए सड़क को गहरा खोदकर रास्ता बनाया गया।

  3. असामान्य घटना देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।

जागरण संवाददाता, मरदह (गाजीपुर)। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास वायरल ट्रक बुधवार को दिनभर खड़ा रहा। ट्रक को आगे ले जाने के लिए एक्सप्रेसवे के दूसरे ब्रिज के नीचे सड़क को गहरा खोदकर रास्ता बनाने का काम देर शाम तक चलता रहा। ब्रिज से ट्रक के टकराने की आशंका को देखते हुए जेसीबी से सड़क को खोदकर नीचे करने और फिर रास्ते को समतल करने का कार्य किया गया।

वायरल ट्रक के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास खड़े होने की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोग ट्रक को देखने के साथ उसकी फोटो और वीडियो बनाते रहे। दिनभर ट्रक के पास लोगों की भीड़ जुटी रही। ट्रक को आगे निकालने के लिए सड़क को समतल करने का काम देर शाम तक जारी था। बताया जा रहा है कि ट्रक के गुरुवार को मऊ जिले में प्रवेश करने की संभावना है।