संकीर्तन के साथ ही सिख बंधुओं ने निकाली प्रभात फेरी
दिलदारनगर (गाजीपुर) नगर में सिख बंधुओं द्वारा 12 नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव मनाने की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी जयंती मनाने के क्रम में शनिवार की भोर पांच बजे सिख बंधुओं सहित गुरु आस्थावान बाजार के भक्तों द्वारा वाहे गुरु सतनाम संकीर्तन के साथ नगर में प्रभात फेरी निकाली गई।
फोटो : 11सी। जासं, दिलदारनगर (गाजीपुर) : नगर में सिख बंधुओं द्वारा 12 नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव मनाने की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी जयंती मनाने के क्रम में शनिवार की भोर पांच बजे सिख बंधुओं सहित गुरु आस्थावान बाजार के भक्तों द्वारा वाहे गुरु सतनाम संकीर्तन के साथ नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें ढोल, मंजीरे के साथ गुरु महात्म्य संकीर्तन युवा महिला पुरुष तथा बच्चे बड़ी तन्मयता से करते चल रहे हैं। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से निकाले जाने वाली प्रभात फेरी का समापन नगर क्षेत्र भ्रमण के पश्चात गुरुद्वारा में भव्य अरदास के पश्चात प्रसाद का वितरण कर किया जा रहा है। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार परलोक सिंह ने बताया कि प्रभातफेरी एक से 11 नवंबर तक निकाला जाएगा। इसी दिन दोपहर बाद नगर में भव्य शोभा यात्रा व 12 को गुरुनानक जयंती धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रभात फेरी में सरदार बलबीर सिंह, सरदार परमजीत सिंह, मंजीत सिंह, जसवंत सिंह, धर्मवीर सिंह, हरजीत सिंह, महताब सिंह, बंटी आदि रहे।