शिव मंदिरों में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के ि
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए जल भरने को गंगाघाटों पर रविवार की शाम श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा शहर हर-हर महादेव के नारे से गुंजायमान हो उठा। भक्त गेरुआ वस्त्र धारण कर हाथ में कांवर लिए गंगा घाटों पर पहुंचे। पूरा घाट श्रद्धालुओं से पट गया। सुरक्षा की दृष्टि से लंका, सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज व मिश्र बाजार आदि तिराहों पर बैरिके¨डग कर चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पुलिस की व्यवस्था थी।
दोपहर से ही जल भरने के लिए कांवरियों की भीड़ गंगा घाटों की ओर बढ़ना शुरू हो गई थी। जल भरने से पूर्व भक्तों ने बाजार से जरूरी पूजा सामग्री की खरीदारी की। सभी श्रद्धालु कंधों पर कांवर रखे नंगे पैर ददरीघाट, कलेक्टरघाट, स्टीमरघाट, बड़ामहादेवा की ओर बोल बम के उद्घोष के साथ अपनी धुन में बड़े चले जा रहे थे। सबसे अधिक भीड़ ददरीघाट पर थी। शाम होते-होते ददरी घाट केसरिया रंगों में रंग गया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-पाठ की और गलती न करने के लिए कान पकड़ कर उठा-बैठक की। इसके बाद कांवरिए गंगा जल लेकर कांवरिए मारकंडेय एवं महाहरधाम स्थित शिवमंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हो गए। घाटों पर कांवरियों की सुरक्षा के लिए नाविकों के साथ छोटी एवं बड़ी नावों का इंतजाम था। इसके अलावा गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए रस्सी से बैरिके¨डग की गई है। वहीं कांवरियों के जलपान एवं उनकी फर्स्ट एड के लिए ददरीघाट चौराहा, रौजा, अंधऊ, बिरनो आदि में जगह-जगह स्टाल लगाए गए थे।