Move to Jagran APP

शंकर ब्लाक अध्यक्ष, जन्नत हुसैन उपाध्यक्ष

जासं, रेवतीपुर(गाजीपुर) : स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफा

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 04:43 PM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 04:43 PM (IST)
शंकर ब्लाक अध्यक्ष, जन्नत हुसैन उपाध्यक्ष
शंकर ब्लाक अध्यक्ष, जन्नत हुसैन उपाध्यक्ष

जासं, रेवतीपुर(गाजीपुर) : स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ब्लाक इकाई का चुनाव हुआ। इस दौरान 90 सफाई कर्मचारियों में 86 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए शंकर वर्मा को 52 व लालमन को 30 मत मिले। चार मत अवैध घोषित किए गए। शंकर वर्मा ब्लाक अध्यक्ष घोषित किए गए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर जन्नत हुसैन तथा महामंत्री सुरेश राम एवं संगठन मंत्री नरेश पाल बनाए गए। जिलाध्यक्ष रामनगीना यादव, राजेश कुमार राय, सोनू कनौजिया, राकेश कुमार, टुनटुन कन्नौजिया आदि थे। जमानियां : उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ब्लाक इकाई के चुनाव में कृष्णमुरारी अध्यक्ष व विनोद कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं उपाध्यक्ष अक्षय कुमार सिंह, मंत्री इरशाद, उप मंत्री संतोषी राय, संगठन मंत्री सुभाष यादव, मीडिया प्रभारी नित्यानंद खरवार, संयुक्त मंत्री राम सिंह निíवरोध निर्वाचित हुए। जिलाध्यक्ष राम नगीना यादव ने पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। रोशन लाल, राजेश यादव, गुड्डू, विनोद चौधरी, जयप्रकाश, वकील, राजन, पंकज आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.