Move to Jagran APP

पहले दिन पूजी गईं शैलपुत्री, घरों में कलश स्थापित

जासं गाजीपुर नमो देव्यै महादेव्यै.. शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो गया। मां दुर्गा की आराधना के नौ दिनों के इस पावन मौके पर पहले दिन मां के शैलपुत्री स्?वरूप की पूजा-अर्चना की गई। विधि-विधान के साथ घरों में श्रद्धालुओं ने कलश स्?थापना किया। मंदिरों में दिन भर मां के जयकारे गूंजते रहे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 10:01 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:22 AM (IST)
पहले दिन पूजी गईं शैलपुत्री, घरों में कलश स्थापित
पहले दिन पूजी गईं शैलपुत्री, घरों में कलश स्थापित

जासं, गाजीपुर : शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो गया। मां दुर्गा की आराधना के नौ दिनों के इस पावन मौके पर पहले दिन मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। विधि-विधान के साथ घरों में श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना किया। मंदिरों में दिन भर मां के जयकारे गूंजते रहे। नगर के पक्का पुल स्थित काली मां मंदिर, विशेश्वरगंज स्थित दुर्गा मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। घरों में कलश स्थापना की गई। गहमर : कामाख्या धाम पर मां दुर्गा के स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए भीड़ लगी रही। माता रानी के जयकारों और घंटों की आवाज से मंदिर गुंजायमान हो गया। भक्तिमय माहौल के बीच पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा। सैदपुर नगर स्थित मां काली मंदिर, शीतला मंदिर व विदेशी बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शुरु हुई तो दोपहर तक लगी रही। शाम को पुन: भीड़ लग गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहे। जखनियां के सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर सिद्धिदात्री मां का दर्शन करने के लिए भीड़ लगी रही। मौसम खराब होने के बावजूद श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। मलसा क्षेत्र के नव दुर्गा मंदिर ताजपुर, दुर्गा मंदिर ताड़ीघाट, आदिशक्ति सिद्धेश्वर शक्तिपीठ देवरियां, नव दुर्गा मंदिर भगीरथपुर, माता चंडी मंदिर ढढ़नी में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। रेवतीपुर गांव के मध्य स्थित मां भगवती मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नारियल, चुनरी, सिदूर, कपूर, पुष्प, धूप चढ़ाकर मन्नत मांगी। घरों में भी कलश स्थापना कर पूजन किया गया। पंचतलीय मंदिर में बराबर अखंड दीप जलता रहता है। जमानियां कस्बा व स्टेशन बाजार तथा फूली दुर्गा मंदिर, कर्पुरा देवी सहित अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। दिलदारनगर के मां शायर माता मंदिर, गिरनार आश्रम, लाली देवी दुर्गा मंदिर, निरहु का पुरा, दिलदारनगर बाजार सहित अन्य मंदिरों में पूजन-अर्चन किया गया। मुहम्मदाबाद क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर कष्टहरणी भवानी मंदिर, तहसील परिसर स्थित मां मनोकामना देवी, सलेमपुर मोड़, नवापुरा मोड़ मां दुर्गा के मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। बारिश के चलते काफी संख्या में लोग मंदिरों तक नहीं जा सके। भांवरकोल, शेरपुर, कुंडेसर, वीरपुर, सुखडेहरा, कनुवान, सुखडेहरी कलां स्थित मां दुर्गा मंदिर, वीरपुर में श्रीपूर्णागिरि मंदिर, अवथहीं में मां भगवती मंदिर के अलावा मंदिरों में पूजन-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। खानपुर क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। घरों में कलश स्थापना की गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.