अकीदत से मना शब-ए-बरात, मांगी दुआएं
अकीदत से मना शब-ए-बरात का पर्व मांगी दुआएं
By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Apr 2020 03:54 PM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2020 03:54 PM (IST)
जासं, गाजीपुर : मुस्लिम धर्मावलंबियों ने गुरुवार को शब-ए-बारात का पर्व इबादत और अकीदत के साथ मनाया। इस मौके पर तमाम रात मुस्लिमजनों ने खुदा की इबादत कर अपने गुनाहों से तौबा की। इस बार कोरोना के प्रकोप के चलते लगे लॉकडाउन के कारण लोग मस्जिदों एवं कब्रिस्तानों पर न जाकर घर ही पर रह कर अपने पूर्वजों की मगफिरत की दुआएं की। यह सिलसिला पूरी रात चलता रहा। सुबह से ही लोग इस पर्व की तैयारियों को पूरी करने में लगे थे। वहीं महिलाएं घरों की साफ-सफाई करने के बाद पकवान बनाने में व्यस्त थीं। शाम होते ही लोगों ने अपने पूर्वजों को बख्शने के लिए नजर-नियाज दिलाई। वहीं अल्लाह से अपनी गुनाहों की माफी मांगी और नेक रास्तों पर चलने की प्रार्थना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें