सात सपा कार्यकर्ताओं पर महामारी एक्ट के तहत मुकदमा
जागरण संवाददाता गाजीपुर सुहवल पुलिस ने बुधवार को सात सपा कार्यकर्ताओं पर महामारी एक्ट क
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 07:28 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 06:01 AM (IST)
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : सुहवल पुलिस ने बुधवार को सात सपा कार्यकर्ताओं पर महामारी एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की है। सपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर जंगीपुर विधानसभा के सुहवल बाजार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का संदेश पत्र वितरित कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। चेताया कि धारा 144 लागू है। महामारी एक्ट के तहत सातों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि वे लोग शांति से घर-घर संदेश पत्र वितरित कर रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें