सर्पदंश से युवक की हालत गंभीर
जासं, सैदपुर (गाजीपुर): थाना क्षेत्र के भीमापार में शुक्रवार की सुबह घर में काम करते समय
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 06:27 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 06:27 PM (IST)
जासं, सैदपुर (गाजीपुर): थाना क्षेत्र के भीमापार में शुक्रवार की सुबह घर में काम करते समय युवक को सांप ने डंस लिया। इससे वह अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए। चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। भीमापार निवासी वीरेंद्र यादव (40) शुक्रवार की सुबह घर के पीछे कुछ काम कर रहे थे। तभी सांप ने डंस लिया। उसकी हालत गंभीर बनी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें