छात्राओं को आत्मसुरक्षा के दिए गए टिप्स
स्थानीय गांव स्थित यशोदा शिवकाली बालिका विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार को थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को खुद की सुरक्षा को लेकर जागरूक करना है। इससे वे अपनी सुरक्षा विषम परिस्थितियों में भी कर लेंगी।
जासं, रेवतीपुर (गाजीपुर): स्थानीय गांव स्थित यशोदा शिवकाली बालिका विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार को थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को खुद की सुरक्षा को लेकर जागरूक करना है। इससे वे अपनी सुरक्षा विषम परिस्थितियों में भी कर लेंगी। उन्होंने कराटे, जूडो आदि के बारीकियों को भी बताया। डायल 100, 1090, 181, 1091 सहित अन्य आलाधिकारियों के सीयूजी नंबर को बताया। कहा कि इन नंबरों पर कभी भी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। कानून ने हमें आत्मरक्षा का अधिकार दिया है। उन्होंने छात्राओं को खेल सामाग्री के लिए नगद धनराशि भी इनाम में दिया। प्रधानाध्यापक सविता राय, विजय लक्ष्मी राय, मनोरमा, पुष्पा, रंजना पांडे, सुरेश चंद सरोज, संदीप कुमार आदि थे।