सचिवों की हड़ताल से धान खरीद बाधित
गाजीपुर: एक नवंबर से अपनी मांगों को साधन सहकारी समितियों के सचिव व कर्मचारी तालाबंदी कर हड़ताल पर चले गए हैं। इससे किसानों का धान क्रय नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर किसाफ काफी चि¨तत हैं। जिला प्रशासन से जल्द से जल्द धान खरीद कराने की गुहार लगाई है। धान खरीद नहीं होने से सूखे के बाद उन्हें दोहरी मार झेलना पड़ रहा है।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर: एक नवंबर से अपनी मांगों को साधन सहकारी समितियों के सचिव व कर्मचारी तालाबंदी कर हड़ताल पर चले गए हैं। इससे किसानों का धान क्रय नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर किसाफ काफी चि¨तत हैं। जिला प्रशासन से जल्द से जल्द धान खरीद कराने की गुहार लगाई है। धान खरीद नहीं होने से सूखे के बाद उन्हें दोहरी मार झेलना पड़ रहा है।
लौवाडीह: नवंबर के पहले सप्ताह से ही धान क्रय की घोषणा हुई थी। सूखा के कारण किसान किसी तरह धान की फसल तो उगा लिए लेकिन अब कोई खरीददार नहीं है। यही स्थिति रही तो इसका लाभ बिचौलिए उठा सकते हैं। शीत और ठंड भरी रात में धान की कटाई कर उसे बेचने के इंतजार में हैं। ऐसे में उनको खलिहान में सोना पड़ रहा है। वहीं जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। सहकारी समितियों के अलावा अब तक नए क्रय केंद्र नहीं खुले हैं। किसान संजय राय, शिवबचन मिश्र, राहुल राय, संतोष राय, विजय यादव आदि ने बताया कि यही हाल रहा तो कुछ दिन और इंतजार करने के बाद व्यापारियों और बिचौलियों को धान बेचना किसानों की मजबूरी हो जाएगी।
---- एसडीएम ने केंद्र प्रभारियों को किया निर्देशित
मुहम्मदाबाद : उपजिलाधिकारी रमेश यादव ने शनिवार को तहसील सभागार में धान क्रय को लेकर केंद्र प्रभारियों की बैठक की। विपणन शाखा एवं पीसीएफ के कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते वह बैठक में शामिल नहीं रहे। बैठक में उपजिलाधिकारी ने धान खरीद से संबंधित सभी उपकरणों इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र तथा बिनोइंग फैन क्रय केंद्रों पर अनिवार्य रूप से क्रियाशील स्थिति में रखने का निर्देश दिया। साथ ही आरटीजीएस के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में 72 घंटे के अंदर भुगतान करने का निर्देश दिया। कहा कि केंद्र पर किसानों के सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में मौजूद किसानों ने बाराचवर ब्लाक के असावर एवं कटरियां तथा भांवरकोल ब्लाक के लौवाडीह, मनिया व मुहम्मदाबाद के परसा में धान क्रय केंद्र खोलने की मांग की। बैठक में एडीसीओ राधेश्याम ¨सह, तेज प्रकाश ¨सह, रामकृत ¨सह यादव, बृजेश कुमार, लल्लन ¨सह, संजय राय, कृष्णानंद राय, विनोद राय आदि रहे।