रंगोली बनाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश
जासं गाजीपुर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में शुक्रवार को दीपावली सेलीब्रेशन कार्यक्रम हुआ। साथ ही रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उत्साहित किया गया।
जासं, गाजीपुर : ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में शुक्रवार को दीपावली सेलीब्रेशन कार्यक्रम हुआ। साथ ही रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उत्साहित किया गया।
जमानियां ब्लाक के जीवपुर स्थित ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में बच्चों ने रंगोली बनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। मैनेजर कृष्णानंद राय ने कहा कि पटाखों से दूर रहकर दीपक जलाएं। प्रधानचार्य जीएस लाल यादव, उपप्रधानाचार्य ज्योति राय, ईश्वर नेपाल, राजीव गुप्ता, प्रियंका राय आदि थे। कासिमाबाद: केवीके मॉडल स्कूल सिधउत में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नेशन फर्स्ट, भ्रूण संरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर मनमोहक रंगोली बनाई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रबंधक शुभांशु मिश्रा, प्रधानाचार्य वंदना मिश्रा, संरक्षक कृष्णा नंद मिश्रा, कमलेश प्रसाद आदि थे। मुहम्मदाबाद : रीवरडेल ग्लोबल स्कूल में आयोजित रंगोली व दीप डेकोरेशन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। निदेशक वरुण नारायण सिंह, प्रधानाचार्य मेघा मलय, राधेश्याम शर्मा, मदन मोहन कन्नौजिया, राजकिशोर पाल आदि थे। लौवाडीह : चांदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में जस्मिन हाउस प्रथम, रोज उस द्वितीय व लिली हाउस तृतीय रहा। निदेशक नवीन राय, प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय, माधव सरकार, सतीश गुप्ता आदि थे। जखनियां : विवेकानंद शिक्षा निकेतन शिक्षण संस्थान भुड़कुड़ा में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्राओं को प्रथम व कक्षा 10 को द्वितीय, कक्षा दो व तीन को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार वितरण किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, विजय बहादुर सिंह, सतीश कुमार, शिक्षक श्रीप्रकाश तिवारी आदि थे।