वसंत पंचमी पर स्नान, पूजी गईं मां सरस्वती
जासं, गाजीपुर : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को ज्ञान की देवी मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया गया। पंडालों में मूर्तियां स्थापित की गईं। बुजुर्गों द्वारा होलिका की स्थापना की गई। दिनभर भजन कीर्तन होता रहा। विद्यालयों में पूजन-अर्चन के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
जासं, गाजीपुर : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को वसंत पंचमी की धूम रही। लोगों ने गंगा स्नान कर दान-पुण्य किया और मंदिरों में पूजन-अर्चन भी। दूसरी ओर ज्ञान की देवी मां सरस्वती का भी पूजन-अर्चन किया गया। पंडालों में मूर्तियां स्थापित की गईं। वहीं बुजुर्गों द्वारा होलिका की स्थापना की गई। दिनभर भजन कीर्तन होता रहा। विद्यालयों में पूजन-अर्चन के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
नंदगंज : क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की पूजापाठ की गई। अवकाश होने के चलते विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति काफी कम रही। सादात क्षेत्र में जगह-जगह मां सरस्वती की प्रतिमा पंडालों में सजाई गईं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया। डीजे की धुन पर युवा थिरक रहे थे। व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति स्थापित की। खानपुर में भी जगह-जगह मां वीणावादिनी की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन किया गया। देवकली बाजार में स्थापित मां सरस्वती प्रतिमा का उद्धाटन पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव व दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मौर्य ने किया।
----
पूजी गईं ज्ञान की देवी
मुहम्मदाबाद : नगर सहित पूरे इलाके में ज्ञान की देवी मां सरस्वती का पूजन किया गया। शाह¨नदा, शैव टोला, तिवारीटोला, नोनियापुरा के अलावा भांवरकोल क्षेत्र के शेरपुर कुंडेसर, सुखडेहरा, बीरपुर, सोनाड़ी, कनुआन, सियाड़ी में प्रतिमा स्थापित की पूजन-अर्चन किया गया। नवान्न के रूप में जौ की बालियां भुनकर उसमें गुड़ मिलने के बाद देवी-देवताओं को चढ़ाकर प्रसाद ग्रहण किया गया।
---- बसंत पर्व पर मना पंडित श्रीराम का जन्मदिवस
गाजीपुर : अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से गोंडा देहाती में वसंत पर्व व पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का आध्यात्मिक जन्म दिवस मनाया। मीडिया प्रभारी विद्यासागर उपाध्याय ने कहा कि आचार्य जी ने भारत सहित कई देशों में अध्यात्मिक क्रांति लाकर लोगों के जीवन को सर्व सुलभ किया। मुख्य ट्रस्टी सुरेंद्र ¨सह ने गायत्री महिमा पर प्रकाश डाला। कहा कि वैदिक मंत्रों में से प्रत्येक मंत्र के अपने एक निर्धारित देवता हैं। क्षितिज श्रीवास्तव, मारुति नंदन, पवन, संतोष सेठ, राहुल ¨सह, त्रिलोकी नाथ पांडे आदि थे।
---
महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन
मुहम्मदाबाद : गायत्री रचनात्मक ट्रस्ट की ओर से नगर के कोट मोहल्ला स्थित बल्लभ दास के अहाता में वसंत पूजन व गुरुदेव का अध्यात्मिक जन्मदिन मनाया गया। 12 मार्च से प्रस्तावित 24 कुंडीय गायत्री शक्ति संवर्धन महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन किया गया। मातादीन मिश्र ने स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन अपना सभ्य समाज बनाएंगे गीत प्रस्तुत किया। राजेंद्र प्रसाद ¨सह, घनश्याम राम, त्रिलोकी राय, भृगुनाथ राय, सदानंद गुप्ता, ओंकार नाथ राय आदि थे।