Move to Jagran APP

एक नजर.. सरस्वती प्रतिमाएं विसर्जित

देवकली (गाजीपुर) क्षेत्र के पंडालों में स्थापित सरस्वती प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को गाजेबाजा के साथ किया गया। युवक डीजे पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। बच्चे देवकली पियरी बासूपुर नसीरपुर समेत अन्य जगहों पर स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 08:17 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 08:17 PM (IST)
एक नजर.. सरस्वती प्रतिमाएं विसर्जित
एक नजर.. सरस्वती प्रतिमाएं विसर्जित

देवकली (गाजीपुर) : क्षेत्र के पंडालों में स्थापित सरस्वती प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को बाजे-गाजे के साथ किया गया। युवक डीजे पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। देवकली, पियरी, बासूपुर, नसीरपुर समेत अन्य जगहों पर स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। (जासं)

loksabha election banner

------ विदाई समारोह में विद्यार्थी हुए सम्मानित

महराजगंज (गाजीपुर) : सनबीम स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थियों का विदाई समारोह हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन केपी सिंह व शोभा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सनबीम आइडियल अवार्ड कक्षा-12 के छात्रा अनन्या सिंह को प्रदान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मन मोह लिया। उप प्रधानाचार्या तहसीन ने मिस्टर फेयरवेल में सूर्यप्रकाश व मिस फेयरवेल आकांक्षा को चयन कर सम्मानित किया। संस्थापक केपी सिंह, नवीन सिंह, प्रवीण सिंह, प्रज्ञान, नेहा, सिदरा, सत्यप्रिया, अकांक्षा आदि थे। (जासं)

----

दी गई भावभीनी विदाई

सैदपुर (गाजीपुर): नगर स्थित कोतवाली में शुक्रवार को समारोह में सेवानिवृत्त एसआई बनवारी मिश्र को भावभीनी विदाई दी गई। कोतवाल श्मयाजी यादव ने उनको कार्यों की सराहना की। सहकर्मियों ने उन्हें रामचरित मानस, छाता, देकर विदा किया। चौकी इंचार्ज सुनील दुबे, कमलेश यादव, वीरेंद्र मिश्र आदि थे। (जासं)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.