Move to Jagran APP

सैदपुर नगर को संस्था करा रही सैनिटाइज

सैदपुर नगर को संस्था करा रही सैनिटाइज

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 04:44 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 04:44 PM (IST)
सैदपुर नगर को संस्था करा रही सैनिटाइज
सैदपुर नगर को संस्था करा रही सैनिटाइज

जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर): कोरोना वायरस से बचाव हेतु सतर्कता व सफाई जरूरी है। भारत जागृति फाउंडेशन संस्था की ओर से पूरे सैदपुर नगर को सैनिटाइज किए जाने का बीड़ा उठाया गया है। पहले दिन शनिवार को संस्था के सदस्य राजेश गुप्ता व वार्ड 13 को आनंद गुप्ता के नेतृत्व में वार्ड आठ को सैनिटाइज कराया गया। संस्था की ओर से सैनिटाइज कार्य के लिए कर्मचारी रखा गया है। सैनिटाइज करने से पूर्व मशीन में केमिकल युक्त घोल तैयार कर कर्मचारी के साथ संस्था के सदस्य डोर-टू-डोर पहुंच रहे हैं। लोगों के गेट, खिड़की, रेलिग आदि को सैनिटाइज किया जा रहा है। वार्ड आठ में मेन रोड, पंकज टाकीज गली, दबड़ान मोहल्ला, सब्जीमंडी रोड, पश्चिम बाजार आदि जगह सैनिटाइज कराया गया। वार्ड 13 में मेन रोड बंगला बाबा तक लोगों के घरों के सामने दरवाजा, खिड़की, गेट सैनिटाइज किया गया। नगर में इस कार्य के कराए जाने का आम जनता ने स्वागत किया है। संस्था के अध्यक्ष आलोक जायसवाल ने बताया कि संस्था की तरफ से गरीबों को राशन उपलब्ध कराने के साथ ही मास्क व सैनिटाइजर को वितरित किए जाने का कार्य लाकडाउन के प्रथम दिन से ही किया जा रहा है। अब पूरे नगर को सैनिटाइज कराए जाने का कार्य हो रहा है। संस्था के प्रवक्ता अनूप जायसवाल, सदस्य सभासद बृजेश जायसवाल, अर्जुन चौधरी, रोहित पाठक, आशीष लोहिया, अमित जायसवाल, विवेक गुप्ता आदि लगे हुए हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.