पौधे लगाकर सुरक्षा का लिया संकल्प
जागरण संवाददाता कासिमाबाद (गाजीपुर) वन विभाग की ओर से शनिवार को वन महोत्सव व पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। सांसद अफजाल अंसारी ने बड़ौरा कताई मिल परिसर व उपजिलाधिकारी रमेश मौर्य ने तहसील परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान कुल 1025 पौधे लगाए गए। सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि जीवन के लिए वृक्ष बहुमूल्य हैं। इनके बिना पृथ्वी सूनी है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
फोटो-14सी।
जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर) : वन विभाग की ओर से शनिवार को वन महोत्सव व पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। सांसद अफजाल अंसारी ने बड़ौरा कताई मिल परिसर व उपजिलाधिकारी रमेश मौर्य ने तहसील परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान कुल 1025 पौधे लगाए गए। सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि जीवन के लिए वृक्ष बहुमूल्य हैं। इनके बिना पृथ्वी सूनी है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उप जिलाधिकारी रमेश मौर्य ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं, हम सबका जीवन इन्हीं पर आधारित है। वृक्ष नहीं होंगे तो पृथ्वी पर कुछ नहीं होगा। उन्होंने सभी लोगों को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। तहसीलदार डा. विराग पांडेय ने भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण पर जोर दिया। पीपल, पाकड़, बरगद के एक हजार पौधे कताई मिल व 25 पौधे तहसील परिसर में लगाए गए। सभी ने पौधे के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया। रेंजर अंजनी कुमार सिंह ने पर्यावरण के बारे में जानकारी दी। ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि बहादुरगंज रेयाज अंसारी, ग्राम प्रधान बजरंगी खरवार, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, रेंजर अंजनी कुमार सिंह, वन दरोगा मुकेश चंद्र राय, वन रक्षक उग्रसेन आदि थे।