समर्पण-तिथि के रूप में मनी दीनदयाल पुण्यतिथि
गाजीपुर : भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बूथ स्तर पर समर्पण दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप ¨सह ने नमो एप्प के माध्यम से पार्टी को ऑनलाइन समर्पण राशि देते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय राजनीति के संन्यासी थे।
जासं, गाजीपुर : भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि सोमवार को बूथ स्तर पर समर्पण दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप ¨सह ने नमो एप के माध्यम से पार्टी को ऑनलाइन समर्पण राशि देते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजनीति के संन्यासी थे।
आगे कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए समर्पण राशि समर्पण कलश में नगद व नमो एप के माध्यम से ऑनलाइन दे रहे हैं। 12 फरवरी को Xह्नह्वश्रह्ल;मेरा घर भाजपा का घर'कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें बूथ स्तर पर लोगों के घर जाकर स्टिकर लगाकर उन्हें पार्टी का झंडा दिया जाएगा। काशी क्षेत्र की मंत्री सरोज कुशवाहा ने सदर विधानसभा में बूथ स्तर पर घर-घर जाकर समर्पण राशि एकत्रित किया। इस मौके पर जिला संयोजक आईटी विभाग कार्तिक गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य आभा राय, बूथ अध्यक्ष संतोष गुप्ता रहे। जखनियां विधानसभा में संयोजक अशोक पांडेय एवं भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, सैदपुर में अनूप जायसवाल के नेतृत्व में समर्पण राशि एकत्रित की गई। इस मौके पर मंडल महामंत्री राधेश्याम मोदनवाल, शैलेश ¨सह, सभासद हिमांशु सोनी, अंकित वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, सुधीर पाटिल आदि थे।