शोकसभा कर अर्जुन सिंह के आदर्शो को किया याद
जासं गाजीपुर रेवतीपुर ब्लाक के मेदनीपुर निवासी अर्जुन सिंह उर्फ मुन्ना के निधन पर मंगलवार को उदयभान सिंह के आवास पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं उनके आदर्शों पर विचार व्यक्त किए। कहा कि अर्जुन सिंह समाज के हित के कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। किसी भी जाति वर्ग से उनका मतभेद नहीं था
By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 06:15 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 06:15 PM (IST)
जासं, गाजीपुर : रेवतीपुर ब्लाक के मेदनीपुर निवासी सामाजसेवी अर्जुन सिंह उर्फ मुन्ना के निधन पर मंगलवार को उदयभान सिंह के आवास पर शोकसभा का आयोजन किया गया। बीते 22 जून को वह गुड़गांव के एक अस्पताल में अंतिम सांस लिए थे। वक्ताओं ने उनके आदर्शों की चर्चा की। कहा कि अर्जुन सिंह को अच्छे कार्यों के लिए समाज हमेशा याद करता रहेगा। शोक जताने वालों में प्रमोद सिंह, मटरू सिंह, रमेश सिंह, ध्रुव सिंह आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें