जनकल्याण के लिए धार्मिक अनुष्ठान
जागरण संवाददाता दुल्लहपुर (गाजीपुर) जनकल्याण को लेकर खड़ौरा गांव में वैदिक मंत्रोच्चार
जागरण संवाददाता, दुल्लहपुर (गाजीपुर) : जनकल्याण को लेकर खड़ौरा गांव में वैदिक मंत्रोच्चार तथा हर हर महादेव के उद्घोष के साथ भगवान शिव का स्मरण कर रुद्राभिषेक किया गया। श्रावण महीने के शिवभक्ति मय वातावरण में शारीरिक दूरी का पालन किया गया। पंडित चंद्रकुमार पांडेय ने बताया कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में सभी लोगों को सरकार की गाइडलाइन का पालन करना है। कवि एवं शिक्षक गौरीशंकर पांडेय ने कहा कि विकास की दौड़ मे सबसे आगे निकलने की होड़ में मानव जानलेवा बीमारियों के लिए खुद जिम्मेदार है। आस्था और विश्वास से अलग हटकर मनुष्य जबसे नास्तिक बनने लगा है तबसे प्राकृतिक कहर टूटने लगा है। वायु मंडल की शुद्धता तथा जनकल्याण के लिए पूजा-पाठ और यज्ञ अनुष्ठान का किया जाना बहुत जरूरी है।