सबसे तेज दौड़ा वाराणसी के रामव्रत का चेतक
जासं गहमर (गाजीपुर) मां कामाख्या धाम के मुख्य गेट के सामने रामनवमी के मौके पर शनिवार को चेतक प्रतियोगिता हुई। इसमें यूपी व बिहार के घुड़सवारों ने भी हिस्सा लिया। वाराणसी के रामव्रत यादव का घोड़ा सबसे तेज दौड़ा। दूसरे स्थान पर दिलदारनगर के वंश नारायण यादव तथा तीसरे स्थान पर आजमगढ़ के पिटू सिंह का चेतक रहा। सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार का पुरस्कार राजकुमार यादव को मिला। चिलचिलाती धूप के बावजूद मैदान दर्शकों से भरा रहा।
जासं, गहमर (गाजीपुर) : मां कामाख्या धाम के मुख्य गेट के सामने रामनवमी के मौके पर शनिवार को चेतक प्रतियोगिता हुई। इसमें यूपी व बिहार के घुड़सवारों ने भी हिस्सा लिया। वाराणसी के रामव्रत यादव का घोड़ा सबसे तेज दौड़ा। दूसरे स्थान पर दिलदारनगर के वंश नारायण यादव तथा तीसरे स्थान पर आजमगढ़ के पिटू सिंह का चेतक रहा। सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार का पुरस्कार राजकुमार यादव को मिला। चिलचिलाती धूप के बावजूद मैदान दर्शकों से भरा रहा।
प्रतियोगिता में कुल 26 घुड़सवारों ने हिस्सा लिया। पहले चरण में मैदान के तीन-तीन चक्कर लगाने थे। प्रथम चरण के विजयी घोड़ों को दूसरे चरण में मैदान का चार-चार चक्कर लगाना था। आखिरी चरण में नौ चेतक पहुंचे। इसमें वाराणसी के रामव्रत यादव का चेतक सबसे आगे रहा। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि व मिस इंडिया रचना यादव ने विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी देकर उत्साहित किया। निर्णायक मंडल में दयाशंकर यादव, सचिदानंद सिंह व इरशाद खां थे। पिटू उपाध्याय, अशोक सिंह, देव कुमार सिंह, सपा नेता रणजीत यादव, सानंद सिंह, मन्नू सिंह, दिनेशलाल, प्रदीप यादव, मनोज यादव आदि थे।