राजकुमार पाल का होगा भव्य स्वागत
जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर) : हाकी इंडिया टीम में खिलाड़ी करमपुर गांव निवासी राजकुमार पाल का चय
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 05:46 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 05:46 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर) : हाकी इंडिया टीम में खिलाड़ी करमपुर गांव निवासी राजकुमार पाल का चयनित होने के बाद प्रथम आगमन 23 फरवरी को होगा। मेघबरन सिंह स्टेडियम की तरफ से उनका का भव्य स्वागत किया जाएगा। कोच इंद्रदेव ने बताया कि राजकुमार का ट्रेन से उतरने के बाद गाजे-बाजे के साथ स्टेशन पर स्वागत होगा। इसके बाद रोड-शो के साथ औड़िहार, गैबीपुर, गोठौली, भदैला होते हुए राजकुमार करमपुर स्टेडियम में पहुंचेगे। यहां स्टेडियम के प्रबंधक तेजबहादुर सिंह से आशीर्वाद लेंगे। स्टेडियम में उनका भव्य स्वागत होगा। इसके बाद वह घर जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें