Move to Jagran APP

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नए बिल के खिलाफ व आंदोलित किसानों के पक्ष में शनिवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 12:06 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 12:06 AM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नए बिल के खिलाफ व आंदोलित किसानों के पक्ष में शनिवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और एसडीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

loksabha election banner

प्रदेश महासचिव मकसूद खान ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस इस जन विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने जा रही है। कहा कि पूरे देश-प्रदेश में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है जिसके चलते किसान आंदोलन को मजबूर हैं।

किसान बिचौलियों के हाथों कम दामों पर धान बेचने को मजबूर: स्थानीय स्तर पर धान क्रय केंद्र पर सही मूल्य नहीं मिलने की वजह से किसान बिचौलियों के हाथों कम दामों पर धान बेचने को मजबूर हैं। केंद्र सरकार अपने नए कृषि बिलों के माध्यम से किसानों को शोषण करने पर तुली हुई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार चाहती है कि चंद पूंजीपतियों के हाथ में किसान अपने खेत की उपज देने को मजबूर हो जाएं। किसी भी हाल में ऐसा होने नहीं दिया जाएगा।

सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेंगे: कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से किसान परेशान हैं। धान क्रय केंद्रों पर खानापूर्ति हो रही है। इसे लेकर सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेंगे। अंत में नवनियुक्त 16 ब्लाक अध्यक्षों का स्वागत किया गया। धरना में शहर अध्यक्ष सुनील साहू, रविकांत राय, पीसीसी सदस्य डा. जनक कुशवाहा, पीसीसी पंकज दुबे, आनंद राय, राजीव सिंह, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, शंटू जैदी आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.