Move to Jagran APP

प्रियंका जिले के 20 कार्यकर्ताओं से एक घंटे करेंगी वार्ता

गाजीपुर : कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज यानि गुरुवार को लखनऊ में जिले के 20 नेताओं व कार्यकर्ताओं से 4:30 बजे से 5:30 बजे तक एक घंटे वार्ता करेंगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 07:42 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 07:42 PM (IST)
प्रियंका जिले के 20 कार्यकर्ताओं से एक घंटे करेंगी वार्ता
प्रियंका जिले के 20 कार्यकर्ताओं से एक घंटे करेंगी वार्ता

जासं, गाजीपुर : कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज यानि गुरुवार को लखनऊ में जिले के 20 नेताओं व कार्यकर्ताओं से एक घंटे वार्ता करेंगी। इस दौरान गाजीपुर के 2020 व आंशिक बलिया लोकसभा क्षेत्र के 836 बूथों के बारे में विस्तृत जानकारी लेंगी। प्रियंका से मिलने वालों में सभी पूर्व विधायक व फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्ष शामिल हैं। यह सभी नेता काफी प्रसन्न व उत्साहित हैं।

loksabha election banner

उप्र में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा जिले वार सभी कार्यकर्ताओं से वार्ता कर लोकसभा क्षेत्रों की जानकारी ले रहीं है। जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय ¨सह ने बताया कि गुरुवार को उनसे मिलने का कार्यक्रम शाम 4:30 से 5:30 बजे तक निर्धारित है। उनसे मिलने वालों में पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, अवधेश राय शास्त्री, सुरेंद्र ¨सह, सुदामा राम, जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय ¨सह, शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष, सेवादल अध्यक्ष सहित कुल 20 नेता होंगे। बताया कि वह मुझसे मुहम्मदाबाद व जहूराबाद विधानसभा के 836 बूथों जो बलिया लोकसभा में है, इसकी जानकारी लेंगी। इसके साथ ही अन्य नेताओं से गाजीपुर लोकसभा के बारे में विस्तृत जानकरी लेंगी। हम सभी कार्यकर्ता मिलने को काफी उत्साहित हैं। पार्टी में उनके आने से नई जान आ गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.