प्रधानों ने मनरेगा मजदूरी बढ़ाने की बुलंद की आवाज
जासं, कासिमाबाद (गाजीपुर): ब्लाक के महाराणा प्रताप सभागार में प्रधान संघ की बैठक हुई। अपनी समस्याओं को सुनाते हुए ग्राम प्रधानों ने कहा कि सभी लोग प्रधानों का शोषण कर रहे हैं।
जासं, कासिमाबाद (गाजीपुर): ब्लाक के महाराणा प्रताप सभागार में प्रधान संघ की बैठक हुई। आरोप लगाया कि सभी लोग प्रधानों का शोषण कर रहे हैं। प्रधानों में गुटबाजी है और गुटबाजी संगठन को कमजोर बनाता है। कहा कि 175 रुपये दिहाड़ी पर मनरेगा के लिए कोई मजदूर नहीं मिल रहा है। मनरेगा की मजदूरी बढ़ाई जाए या तो मनरेगा को बंद कर दिया जाए। आरोप लगाया कि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं कर रहा। प्रधानों ने बीटीसी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का पुरजोर विरोध किया। ब्लाक अध्यक्ष र¨वद्र यादव ने कहा कि अगर संगठन को मजबूत बनाना है तो 26 नवंबर को आयोजित जिला सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भयंकर ¨सह यादव, उपाध्यक्ष अभिषेक ¨सह ¨मटू, मुन्ना राजभर, श्यामनारायण ¨सह, नन्हे गुप्ता, प्रेमचंद यादव, दिनेश यादव आदि थे।