रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 23 अगस्त तक प्रयागराज रामबाग नहीं जाएंगी ये चार ट्रेनें
परिचालन कारणों से मऊ, बनारस और बलिया से प्रयागराज रामबाग जाने वाली चार ट्रेनें 23 अगस्त तक प्रभावित रहेंगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
मऊ, बनारस, बलिया से प्रयागराज रामबाग की चार ट्रेनें प्रभावित।
23 अगस्त तक ये ट्रेनें झूसी स्टेशन पर ही रुकेंगी।
परिचालनिक कारणों से रेलवे ने यह अस्थायी बदलाव किया है।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। प्रयागराज की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। परिचालनिक कारणों से मऊ, बनारस और बलिया से प्रयागराज रामबाग जाने वाली चार ट्रेनों का संचालन 23 अगस्त तक प्रभावित रहेगा।
ये ट्रेनें प्रयागराज रामबाग स्टेशन के बजाय झूसी स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करेंगी। वापसी में भी प्रयागराज रामबाग से चलने वाली चार ट्रेनें रामबाग के स्थान पर झूसी स्टेशन से रवाना होंगी। ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले अपने ट्रेन के स्टेशन की जानकारी जरूर कर लेनी चाहिए।
मऊ-प्रयागराज रामबाग मेमू (65131), बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू (65111), बलिया-प्रयागराज रामबाग सवारी (55131) और बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू (65113) 23 अगस्त तक प्रयागराज रामबाग के बजाय झूसी में यात्रा समाप्त करेंगी। रेल प्रशासन ने परिचालनिक कारणों से अस्थायी तौर पर यह बदलाव किया है।
