पर्यावरण संरक्षण की प्रस्तुति को सराहा
जासं, सैदपुर (गाजीपुर): नगर स्थित ज्ञान भारती हाईस्कूल में रविवार को आयोजित मैजिकल माइलस्टोन-डे में
जासं, सैदपुर (गाजीपुर): नगर स्थित ज्ञान भारती हाईस्कूल में रविवार को आयोजित मैजिकल माइलस्टोन-डे में एलकेजी से सात तक के विद्याíथयों ने अपने पाठ्यक्रम से संबंधित विभिन्न विषयों पर अभिभावकों के समक्ष अंग्रेजी में प्रस्तुति दी। पर्यावरण संरक्षण, जल चक्र, अंग्रेजी साहित्य, मुंशी प्रेमचंद, विज्ञापन आदि प्रस्तुतियों को लोगों ने सराहा। अभिभावकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के अंग्रेजी बोलने की क्षमता व विषय की जानकारी में वृद्धि हो रही है। विद्यालय के निदेशक प्रियंका बरनवाल ने कहा कि वर्तमान समय में किताबी ज्ञान के साथ अन्य जानकारी भी आवश्यक है। साजदा खां, अजीत उपाध्याय, अर्चना यादव, नवीन सिंह, अनिमेष गुप्ता थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप