विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण अदालत कल
गाजीपुर आमघाट सहकारी कालोनी में स्थित विद्युत वितरण खंड द्वितीय पर 24 जनवरी को विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण अदालत का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 06:59 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:59 PM (IST)
जासं, गाजीपुर : आमघाट सहकारी कालोनी में स्थित विद्युत वितरण खंड द्वितीय पर 24 जनवरी को विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण अदालत का आयोजन किया गया। यह जानकारी अधिशासी अभियंता द्वितीय आदित्य कुमार पांडेय ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि इस अदालत में विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं का निवारण फोरम के अध्यक्ष श्याम बिहारी राय, तकनीकी सदस्य इंजीनियर विजय रंजन सिन्हा, सचिव एवं अधिशासी अभियंता इंजीनियर पंकज मिश्रा द्वारा किया जाएगा। साथ ही उपभोक्ता इस अदालत में उपस्थित बिलिग संबंधित सहित अन्य समस्याओं का समाधान त्वरित रूप से करा सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें