ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़ पुलिस ले गई थाने
जासं, भांवरकोल (गाजीपुर): शेरपुर कला गांव के पूरब सिवान में रविवार की रात मिला अजगर लो
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 09:16 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 09:16 PM (IST)
जासं, भांवरकोल (गाजीपुर): शेरपुर कला गांव के पूरब सिवान में रविवार की रात मिला अजगर लोगों के कौतूहल का विषय बना रहा। सूचना पर 100 नंबर डायल पुलिस वहां पहुंची और ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़कर थाने ले गई।
रविवार की रात सिवान में ट्रैक्टर से खेत की जोताई हो रही थी। उसी दौरान चालक की नजर सामने पड़े अजगर पर पड़ गई। इससे उसके होश उड़ गए। उसने ट्रैक्टर पर से ही आवाज लगानी शुरू कर दी। आवाज सुन पास-पड़ोस के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। धीरे धीरे भीड़ लग गई। इसकी सूचना 100 नंबर पर दी गई। पुलिस ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़कर थाना मुख्यालय ले गई। प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि सूचना पर पहुंचे वन विभाग कर्मियों को अजगर को सौंप दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें