Move to Jagran APP

मॉस्क न लगाने पर पुलिस ने वसूला जुर्माना

खानपुर (गा•ाीपुर) बिना मॉस्क गमझा के घर से बाहर निकले लोगों से पुलिस द्वारा सम्मन शुल्क वसूला गया। कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन के चौथे अध्याय में पुलिस प्रशासन लोगों को घर में रहने के लिए जागरूक करता रहा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 05:53 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 05:53 PM (IST)
मॉस्क न लगाने पर पुलिस ने वसूला जुर्माना
मॉस्क न लगाने पर पुलिस ने वसूला जुर्माना

जासं, खानपुर (गा•ाीपुर) : बिना मॉस्क, गमछा के घर से बाहर निकले लोगों से पुलिस ने समन शुल्क वसूला गया। कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन के चौथे अध्याय में पुलिस प्रशासन लोगों को घर में रहने के लिए जागरूक करता रहा। पुलिस की सख्ती के बाद भी लोगों का घर से निकलना नहीं बंद हो रहा है। पुलिस की किलेबंदी तोड़कर गांव, बाजारों और सड़कों पर लोग बिना मॉस्क व गमछे के बाहर निकल कर घूम रहे हैं। गुरुवार की दोपहर बाद पुलिस ने सख्ती अपनाते हुए सड़कों पर सघन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिना मॉस्क, गमछा और बाइक पर दोहरी सवारी बैठ बाहर निकले करीब चालीस लोगों को पकड़ा। बाइक पर पीछे बैठने वालों पर पुलिस ने आर्थिक दंड लगाया। कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया और कुछ लोगों से समन शुल्क वसूला गया। पुलिस की सख्ती के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.