बारिश में भींगा सौ ¨क्वटल धान
जासं, बारा (गाजीपुर) : क्रय केंद्रों पर किसानों द्वारा खरीदे गए धान का उठान नहीं होने से खुले आसमान के नीचे जस का तस पड़ हुआ है। दो दिन पूर्व हुई हल्की वर्षा से करीब 100 ¨क्वटल धान भींग गया। इसके बाद भी उसे सुरक्षित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
जासं, बारा (गाजीपुर) : क्रय केंद्रों पर किसानों द्वारा खरीदे गए धान का उठान नहीं होने से खुले आसमान के नीचे जस का तस पड़ हुआ है। दो दिन पूर्व हुई हल्की वर्षा से करीब 100 ¨क्वटल धान भींग गया। वहीं केंद्र पर तैनात कर्मचारी तिरपाल नहीं होने का हवाला दे रहे हैं।
क्षेत्र के भदौरा, गहमर, भतौरा व बारा सहकारी समिति पर ही धान क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। अभी तक 4400 ¨क्वटल धान की खरीद हुई है जिसमें 1100 ¨क्वटल धान का उठान हो चुका है। अभी भी लगभग 3500 ¨क्वटल धान खुले आसमान के नीचे डंप पड़ा हुआ है। इस संबंध में सचिव राजेश राय ने बताया कि डंप पड़े धानों को वर्षा के पानी से बचाने के लिए तिरपाल उपलब्ध नहीं कराया गया है।