ओवरलोड सात ट्रक सीज
जिला खनन अधिकारी पारसनाथ यादव ने शुक्रवार की रात अ
By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 05:42 PM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 05:59 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रेवतीपुर (गाजीपुर) : जिला खनन अधिकारी पारसनाथ यादव ने शुक्रवार की रात ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सात ट्रकों को सीज करने के साथ ही चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके चलते चालकों में अफरा-तफरी मची रही। जिला खनन अधिकारी पारस नाथ यादव व सुहवल प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह मय हमराही बल के साथ मेदनीपुर त्रिमुहानी पर पहुंचे। बिहार प्रांत की तरफ से बालू लेकर आने वाले ट्रकों की चेकिग शुरू की गई। कई चालक वाहनों को मार्ग के किनारे खड़ा कर भाग लिए। जरूरी कागजात न मिलने पर सात ट्रकों को सीज कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें