Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजभर की फिर फिसली जुबान, भाजपा पर ही कर दी टिप्पणी- अभी चरम पर हैं उन्हें भी डाउन होना है

    Updated: Sat, 05 Oct 2024 02:14 AM (IST)

    कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने लंका मैदान में एक रैली में तीखे तेवर दिखाए। कांग्रेस बसपा और सपा को कमजोर बताया और भाजपा को भी आगे चलकर नीचे गिरने की बात कही। उन्होंने सपा पर दुष्कर्म कांडों में शामिल होने का आरोप लगाया और उपचुनाव में एनडीए के साथ खड़े होने का एलान किया साथ ही अपनी पार्टी की उपलब्धियों का बखान किया।

    Hero Image
    गाजीपुर: लंका मैदान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी कार्यक्रम में बोलते सभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर। जागरण

    संवाद सहयोगी, गाजीपुर। कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अपने बड़बोलेपन से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। लंका मैदान में आयोजित शोषित, वंचित समाज जाेड़ो रैली में बोलते-बोलते उन्होंने अपने सहयोगी दल भाजपा को भी आड़े हाथों ले लिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजभर ने कहा कि कांग्रेस, बसपा और सपा पीटी हुई है। हम जिसके साथ हैं, उसे आप सभी जानते हैं, बताने की जरूरत नहीं है, समझदार हैं। वह अभी चरम पर हैं उन्हें भी डाउन होना है। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी का खूब बखान किया। 

    वहीं, सपा के खिलाफ काफी मुखर रहे। कहा कि आज मेरे से अगर सबसे ज्यादा कोई परेशान है तो वह समाजवादी पार्टी है। पीडीए का फुल फॉर्म बताते हुए कहा कि पीडीए मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी। 

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो भी दुष्कर्म कांड हो रहा, उसमें सपा का नाम आ रहा है। कहा कि उपचुनाव में वह एनडीए के साथ हैं, उनका कोई प्रत्याशी नहीं होगा। जो भी अनाप-शनाप बोल रहे हैं। वह 20 साल तक डमरू बजाएं।

    लंका मैदान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने पिछली बार की तरह इस बार भी सुभासपा को दो-दो विधायक दिया। विरोधी पार्टी के लोग बहुत बोली बाेलते थे, लेकिन आज हमने विरोधियों के जुबान पर लगाम लगा दिया है।

    यह भी पढ़ें: अमेठी हत्याकांड: साए की तरह मंडराता था… पूनम के प्यार में पागल हो चुका चंदन वर्मा, यही थी रायबरेली छोड़ने की वजह

    यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों को मिलेगा ई-पेंशन प्रणाली का लाभ, सीएम योगी ने कर दिया बंदोबस्त