Move to Jagran APP

एक बार प्यार से राम बोलने पर बन जाता है काम

जासं, जखनियां (गाजीपुर): सिद्धपीठ हथियाराम के 26वें पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति क

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 09:39 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 09:39 PM (IST)
एक बार प्यार से राम बोलने पर बन जाता है काम
एक बार प्यार से राम बोलने पर बन जाता है काम

जासं, जखनियां (गाजीपुर): सिद्धपीठ हथियाराम के 26वें पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति का सोमवार को जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत अध्यात्म देश है। संतों के उपदेशों का अनुकरण मानव को खुशबू प्रदान करता है। उनके उपदेश सदैव मंगल प्रदान करता है।

loksabha election banner

कहा कि एक बार प्यार से राम बोलने पर मानव काम हो जाता है। यह सिद्धपीठ पहले से ही सिद्ध है। जो स्वयं पूर्व के ब्रह्मलीन गुरुजनों ने चलाया है वह आज भी चल रहा है। आत्मा के बारे में कहा कि आत्मा अमर है परंतु सत्य भी यही है। आत्मा को जानने के लिए परमात्मा के करीब जाना पड़ेगा। जीव आत्माओं को भी गुरु के पास ही जाना है। यह शरीर नश्वर है, जो परमात्मा का अंश भी है। संतों के दर्शन मात्र से कष्ट दूर हो जाते हैं। हल्द्वानी से आए महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति महाराज ने कहा कि कर्म वह करें जो पुन: जन्म लेने को प्रेरित करे। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए पौधों को अवश्य लगाएं। नशा मुक्त भारत बनाएं। संस्कृत राष्ट्र की प्रथम भाषा है, उसे अपनाने का आह्वान किया। नैनीताल से आए महामंडलेश्वर परेशा नंद जी महाराज ने कहा कि मानव जीवन जीने का उपदेश दिया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, हरिश्चंद्र ¨सह, राजनारायण यादव, विपिन कुमार पांडेय, देवराहा बाबा, र¨वद्र ¨सह, जीआरएस को¨चग की सुषमा राय, भरौली के महंत योगेंद्रनाथ महाराज, सुरेशानंदजी महाराज, लाल बाबा, विनोद गिरी आदि मौजूद थे। संचालन उदय भान ¨सह ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.