गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से रोष
जासं, गाजीपुर : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समता भवन में बैठक कर गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोत
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 05:34 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 05:34 PM (IST)
जासं, गाजीपुर : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समता भवन में बैठक कर गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने पर रोष जताया। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम में 144.50 रुपये की बढ़ोतरी से आमजन प्रभावित हो रहा है। गैस सिलेंडर के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है जिसे लेकर घरेलू महिलाओं में आक्रोश है। कहा कि इस सरकार का गरीबों से कुछ लेना देना नहीं है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों के हित में फैसला ले रही है। लगातार दाम बढ़ने से गैस सिलेंडर गरीबों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। बैठक में सदानंद यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, निजामुद्दीन खां, चंद्रिका यादव, दिनेश यादव आदि थे। संचालन अशोक बिद ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें