विख्यात साहित्यकार डॉ. विवेकी राय का निधन
डॉ. राय ने हिंदी के साथ ही भोजपुरी साहित्य जगत में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने आंचलिक उपन्यासकार के रुप में ख्याति अर्जित की।
गाजीपुर (जेएनएन)। प्रख्यात हिंदी तथा भोजपुरी साहित्यकार डॉ. विवेकी राय का आज वाराणसी में निधन हो गया। 93 वर्षीय डॉ. राय ने आज तड़के पौने पांच बजे अंतिम सांस ली थी।
सांस लेने में तकलीफ के कारण उनका बीते कुछ दिनों से वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीते 19 नवंबर को ही उन्होंने अपना 93वां जन्मदिन मनाया था। उनका आज वाराणसी में अंतिम संस्कार होगा।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव का निधन
डॉ. राय ने हिंदी के साथ ही भोजपुरी साहित्य जगत में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने आंचलिक उपन्यासकार के रुप में ख्याति अर्जित की। डॉ. विवेकी राय को उत्तर प्रदेश सरकार ने यश भारती से भी सम्मानित किया था।