Move to Jagran APP

नोडल अधिकारी पौधारोपण अभियान को बनाएंगे सफल

जिले में मानसून सत्र में 41.79 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। पांच जुलाई को जिले में एक साथ अभियान चलाकर पौधारोपण की शुरूआत होगी। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 102 नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 11:23 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 11:23 PM (IST)
नोडल अधिकारी पौधारोपण अभियान को बनाएंगे सफल
नोडल अधिकारी पौधारोपण अभियान को बनाएंगे सफल

जागरण संवाददाता, चंदौली : जिले में मानसून सत्र में 41.79 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। पांच जुलाई को जिले में एक साथ अभियान चलाकर पौधारोपण की शुरूआत होगी। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 102 नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। नोडल अफसर जगह-जगह भ्रमण कर पौधारोपण का जायजा लेंगे और जिलाधिकारी व डीएफओ कार्यालय को प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराएंगे।

loksabha election banner

जिला प्रशासन पौधारोपण अभियान की तैयारी में जुटा है। विभागों को लक्ष्य आवंटित करने के साथ ही गड्ढों की खोदाई, खाद आदि की तैयारी अंतिम दौर में है। पौधारोपण अभियान के तहत वन विभाग 25 लाख, ग्राम्य विकास 10 लाख पौधे लगवाएगा। इसी प्रकार पंचायती राज, राजस्व, शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, रेशम, कृषि, उद्यान आदि विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांच जुलाई को एक ही दिन लक्ष्य पूरा करने की योजना बनाई गई है। जनप्रतिनिधियों के हाथों पौधारोपण कराकर जिले में अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। पौधारोपण की निगरानी के लिए 102 नोडल अफसरों को जिम्मेदारी दी जाएगी। नोडल अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर पौधारोपण अभियान की हकीकत परखेंगे। साथ ही हर घंटे की प्रगति रिपोर्ट जिलाधिकारी व डीएफओ कार्यालय को भेजते रहेंगे। परियोजना निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि पौधारोपण अभियान की निगरानी को 102 नोडल अधिकारी लगाए जाएंगे। नोडल जिले में भ्रमण कर अभियान की प्रगति जानेंगे। साथ ही उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजते रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.