स्वास्थ्य केंद्र पर सैनिटाइजर व मास्क नहीं
स्वास्थ्य केंद्र पर सैनिटाइजर व मास्क नहीं
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 04:38 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 04:38 PM (IST)
जासं, करंडा, (गाजीपुर) : जहां कोरोना वायरस से जंग को लेकर तरह-तरह की कवायद की जा रही है, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा में लॉकडाउन के 17 दिन बीत जाने के बाद भी सैनिटाइजर व मास्क उपलब्ध नहीं कराया गया। आपूíत की डिमांड स्वास्थ्य केंद्र करंडा द्वारा बहुत पहले ही कर दी गयी थी, पर आज तक यह जरूरी सामान नहीं पहुंचा जिससे यहां खुद चिकित्सकों व चिकित्सार्किमयों को संक्रमित होने का भय सता रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें