नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय पहलवान आनंद राय
जासं रेवतीपुर (गाजीपुर) कुश्ती के अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं भोजपुरी फिल्म अभिनेता रेवतीपुर गांव के बहोरिक राय पट्टी निवासी आनंद राय (66) ने बुधवार को दिल्ली में अंतिम सांस ली। वहां पर इनका इलाज चल रहा था। अंतिम संस्कार दिल्ली के यमुना तट पर किया गया। सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।
जासं, रेवतीपुर (गाजीपुर) : कुश्ती के अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं भोजपुरी फिल्म अभिनेता रेवतीपुर गांव के बहोरिक राय पट्टी निवासी आनंद राय (66) ने बुधवार को दिल्ली में अंतिम सांस ली। वहां पर इनका इलाज चल रहा था। अंतिम संस्कार दिल्ली के यमुना तट पर किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।
बचपन से ही उनका खेल के प्रति विशेषकर कुश्ती के प्रति झुकाव रहा। जनपद से लेकर प्रदेश सहित देश विदेश में अपनी कला का लोहा मनवा चुके थे। भारत केसरी रहे सतपाल पहलवान के साथ भी उनकी कुश्ती हुई थी। कई नामी-गिरामी राष्ट्रीय अन्तराष्ट्रीय पहलवानों को धूल चटा चुके थे। उन्होंने भोजपुरी में बतौर रंग दी चुनरिया रंग में तोहार में अभियन कर चुके हैं जो वर्ष 1984 में रिलिज हुई थी। उनके पिता स्व. केपी राय भी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में निर्णायक थे। उनके निधन की खबर उनके पैतृक गांव होते ही लोगों एवं खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई।