Move to Jagran APP

गठबंधन से कोई फर्क नहीं : शादाब फातिमा

सपा-बसपा के गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। ये लोग अवसर की राजनीति करते हैं। इन्होंने 1993 में भी गठबंधन किया था। 1995 में गठबंधन सत्ता लोलुपता के कारण टूटा था। भाजपा के सहयोग से मायावती ने तीन बार सरकार बनाई थीं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 06:49 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 06:49 PM (IST)
गठबंधन से कोई फर्क नहीं : शादाब फातिमा
गठबंधन से कोई फर्क नहीं : शादाब फातिमा

जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर) : सपा-बसपा के गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। ये लोग अवसर की राजनीति करते हैं। इन्होंने 1993 में भी गठबंधन किया था। 1995 में गठबंधन सत्ता लोलुपता के कारण टूटा था। भाजपा के सहयोग से मायावती ने तीन बार सरकार बनाई थीं। शिवपाल ने कभी भाजपा का सहयोग नहीं लिया। उक्त बातें पूर्व मंत्री व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शादाब फातिमा ने रविवार को प्रभुनारायण ¨सह महाविद्यालय के सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को चंदौली के सकलडीहा में बहुजन मुक्ति मोर्चा व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का संयुक्त सम्मेलन होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सम्मेलन की सफलता के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से जी जान से मेहनत करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष बिजाधर यादव, डा. बृजभानु ¨सह बघेल, मनोज यादव, र¨वद्र यादव, नन्हे गुप्ता, योगेंद्र प्रजापति आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.