विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में नियमितीकरण और समान वेतन की मांग को लेकर सीएमओ दफ्तर पर एनएचएम कर्मियों का धरना

By Suryakant TripathiEdited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 08 Oct 2026 02:38 PM (IST)

गाजीपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी नियमितीकरण और समान वेतन की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय के बाहर ...और पढ़ें

गाजीपुर में एनएचएम संविदा कर्मियों का प्रदर्शन नियमितीकरण और समान वेतन की मांग।

गाजीपुर में एनएचएम संविदा कर्मियों का प्रदर्शन नियमितीकरण और समान वेतन की मांग।

HighLights

  1. संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का सीएमओ कार्यालय पर धरना।

  2. नियमितीकरण और समान वेतन की प्रमुख मांगें।

  3. 8 से 10 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार जारी।

जागरण संवाददाता,गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बाहर कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

पूर्व घोषित चरणबद्ध आंदोलन के तहत कर्मचारी 8 से 10 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। धरने का नेतृत्व कर रहे संघ के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र शेखर सिंह, जिला महामंत्री विपिन तिवारी और जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद ने कहा कि संविदा कर्मी विगत 15–18 वर्षों से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बने हुए हैं।

इसके बावजूद सरकार उनकी जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। कर्मचारियों ने हरियाणा और अन्य राज्यों की तर्ज पर नियमितीकरण करने तथा जब तक नियमितीकरण न हो, तब तक समान कार्य का समान वेतन देने की मांग उठाई।