Move to Jagran APP

नई सरकार ने 75 दिन में किए ऐतिहासिक कार्य : मनोज सिन्हा

14 अगस्तसैदपुर।लोकसभा चुनाव के बाद 75 दिनों मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने जो स्मरणीय महत्हवपूर्ण एतिहासिक कार्य किए है जिससे देश की एकता व अखंडता को मजबुती मिलने वाली है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Aug 2019 09:34 PM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 09:34 PM (IST)
नई सरकार ने 75 दिन में किए ऐतिहासिक कार्य : मनोज सिन्हा
नई सरकार ने 75 दिन में किए ऐतिहासिक कार्य : मनोज सिन्हा

जासं, गाजीपुर : लोकसभा चुनाव के बाद 75 दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जो स्मरणीय महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कार्य किए हैं, उससे देश की एकता व अखंडता को मजबूती मिली है। यह कहना था पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का जो बुधवार को सैदपुर विधानसभा के बूथ संख्या-174 नगवा स्थित पोखरे पर आयोजित सदस्यता अभियान के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भारतीय संसद के इतिहास मे पिछले सत्र मे जितने महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं वह अब तक कभी नहीं हुए थे। लंबे समय से देश में बहुप्रतीक्षित महत्वपूर्ण कार्य-370 समाप्त करने काम किया है। यह सरकार का ऐतिहासिक व साहसिक फैसला है।

loksabha election banner

इस दौरान उन्होंने मोबाइल के माध्यम से 50 महिलाओं व पुरूषों को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाया। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया। विधान परिषद सदस्य डा. केदारनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में समाज के दबे पिछड़े, शोषित लोगों की पूछ व पहचान बढ़ी है। इसमें सुनील सिंह, ओमप्रकाश राय, सच्चिदानंद सिंह, प्रवीण सिंह, रघुवंश सिंह, मुराहू राजभर, सरोज मिश्रा, शशिकांत शर्मा, विनोद प्रजापति, प्रिस कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.