Move to Jagran APP

बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू

- बच्चों के लिए शाकाहारी भोजन सुपाच्य होता है, मांसाहार से दूर रहना चाहिए। - झूठ को याद रखना पड़ता है जबकि सत्य दिल में होता है, सभी को सच बोलना चाहिए। - माता-पिता सहित अपने से बड़ों का सम्मान करें और उनकी आज्ञा का पालन भी। - नित्य सुबह उठकर योग करना चाहिए, इसके साथ सुबह की पढ़ाई भी। - गाय की सेवा व रक्षा करना सभी बच्चों का धर्म है, इसे निभाना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 06:09 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 06:09 PM (IST)
बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू
बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू

जासं, गाजीपुर : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस बुधवार को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान नेहरू द्वारा देश के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजादी के बाद प्रधानमंत्री के रूप में किए गए विभिन्न योगदान की चर्चा की गई। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा हुई व देश के लिए उन्हें प्रासंगिक बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के प्रति उनकी महत्ता व प्रेम के कारण उन्हें चाचा नेहरू की उपाधि दी गई थी। इसलिए बाल दिवस प्रति वर्ष देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। जयंती पर विद्यालयों सहित जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। स्कूली बच्चों ने एक से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।

loksabha election banner

जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भी जयंती मनाई गई। कांग्रेस जनों ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया। इसमें पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री, शफीक अहमद, परवेज अहमद, बटुक नारायण मिश्र, महेंद्र नाथ यादव, राजेंद्र, मि¨लद ¨सह, चंद्रिका ¨सह, अनिल राय, अश्वनी कुमार, राजदेव पासी, राकेश राय, सुनील साहू, झुन्ना शर्मा, राजीव ¨सह, देवेंद्र ¨सह, संजय राय, हिमांशु साहू, अनुराग पांडेय व बृजेश यादव रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय ¨सह व संचालन अखिलेश राय ने किया। वहीं राजेश्वरी विकलांग विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने भी बाल दिवस मनाया। विद्यार्थियों को नेहरू जी के बारे में बताया गया। बच्चों को शाल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसमें राजेश, नाजिया बेगम, रुचि ¨सह, ¨रकू पांडेय व अफजाल रहे।

गाजीपुर : उच्च प्राथमिक विद्यालय बकुलियापुर की प्रधानाध्यापक गायत्री ¨सह ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही अच्छी शिक्षा मिले। साथ ही उन्हें खेल क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध हो जिससे कि बच्चे पढ़ाई के साथ खेल क्षेत्र में भी कैरियर बना सकें। बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण भी हुआ। इसमें मंजू ¨सह, हेमलता, निगार व मुदिता रहीं।

---

सछ्वावना दिवस के रूप में मनी जयंती

मुहम्मदाबाद : ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को शहीद स्मारक भवन परिसर में जवाहर लाल नेहरू की जयंती सछ्वावना दिवस के रूप में मनायी गई। पीसीसी सदस्य आनंद राय सांकृत ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश को आजाद कराने से लेकर उसके विकास में काफी योगदान किया। इसमें गिरिजा दत्त दुबे, अभय नारायण राय, बद्री नारायण पांडेय, हबीब अहमद, सुकुरूल्लाह वारसी रहे। अध्यक्षता मिर्जा अश्फाक बेग व संचालन अनुज कुमार राय ने किया।

भांवरकोल : एसएम नेशनल इंटर कालेज मच्छटी, प्रबल ब्रह्मा इंटर कालेज अवथही, जगनारायण इंटर कालेज वीरपुर, स्वामी आत्मानंद इंटर कालेज टोडरपुर, सदाशिव आदर्श इंटर कालेज तरांव तथा रामकरन बालिका इंटर कालेज में शिक्षक शिक्षणेतर कर्मयों के साथ बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ देश के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सादात क्षेत्र के कौड़ा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक केशव ¨सह यादव ने बताया कि बच्चे देश की आंखे हैं और शिक्षा उनकी रोशनी। बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार देने की जरुरत है, तभी व पूर्ण नागरिक बन सकते हैं। ---

बच्चों के लिए उपयोगी बातें

- शिक्षा हर बच्चे का मूल अधिकार है, उन्हें स्कूल अवश्य जाना चाहिए।

- उन्हें नशे से दूर रहना चाहिए, इससे स्वास्थ्य व जीवन दोनों खराब होता है।

- बच्चों के लिए शाकाहारी भोजन सुपाच्य होता है, मांसाहार से दूर रहना चाहिए।

- झूठ को याद रखना पड़ता है जबकि सत्य दिल में होता है, सभी को सच बोलना चाहिए।

- माता-पिता सहित अपने से बड़ों का सम्मान करें और उनकी आज्ञा का पालन भी।

- नित्य सुबह उठकर योग करना चाहिए, इसके साथ सुबह की पढ़ाई भी।

- गाय की सेवा व रक्षा करना सभी बच्चों का धर्म है, इसे निभाना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.