नगीना सांसद चंद्रशेखर ने गाजीपुर में जातिगत जनगणना और ईडब्ल्यूएस आरक्षण पर साधा निशाना
नगीना सांसद चंद्रशेखर ने गाजीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर आरक्षण, जातिगत जनगणना और ईवीएम को ...और पढ़ें

गाजीपुर में चंद्रशेखर का भाजपा पर हमला: आरक्षण, जातिगत जनगणना और ईवीएम पर उठाए सवाल।
HighLights
चंद्रशेखर ने आरक्षण, जातिगत जनगणना और ईवीएम पर सरकार को घेरा।
उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग का समर्थन किया।
युवाओं को शिक्षित बनने और रोजगार पर ध्यान देने की सलाह दी।
जागरण संवाददाता, जखनियां (गाजीपुर)। नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि चुनाव बैलेट पेपर से कराने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने आरक्षण, जातिगत जनगणना और ईवीएम के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में नौकरी,रोजगार व अधिकार सब खत्म हो रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार सभी सरकारी प्रतिष्ठानों को पूंजीपतियों को बेचकर उन्हें अमीर बना रही है।
वह बुधवार को जखनियां विधानसभा क्षेत्र के अलीपुर मदरा गांव के पास स्थित आंबेडकर पार्क के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। आरक्षण को वंचित वर्गों के अधिकारों से जोड़ते हुए कहा कि इसे भीख बताना गलत है। उन्होंने बिना किसी रिपोर्ट के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) को दिए जा रहे हैं। आरक्षण विरोधी बताएं कि अगर अनुसूचित जातियों को मिलने वाला अराक्षण भीख है तो ईडब्ल्यूएस क्या है।
सांसद चंद्रशेखर ने लोगों से पूछा कि चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए या ईवीएम से। इस पर मौजूद समर्थकों ने हाथ उठाकर बैलेट पेपर से मतदान कराने के पक्ष में समर्थन जताया। कहा कि इस मांग को लेकर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से शिक्षित बनने की अपील करते हुए कहा कि केवल रील बनाने में समय बर्बाद करने से तरक्की नहीं होगी।
उन्होंने भाजपा सरकार पर रोजगार, शिक्षा और सरकारी संसाधनों से जुड़े मुद्दों पर भी सवाल उठाए। जखनियां विधानसभा क्षेत्र-373 से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी विनय सागर के लिए समर्थन मांगा।सभा में प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़, पूर्वांचल संगठन प्रभारी विनय सागर, राहुल रावते, गोरखनाथ बौद्ध, जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार बौद्ध, मनोज गौतम, एडवोकेट हरेंद्र कुमार, रेखा देवी, मानव राजभर और विकास राव मौजूद रहे।
