विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mukhtar Ansari: पुलिस ने दी मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने की जानकारी, बड़े भाई अफजाल अंसारी पहुंचे बांदा

Published: Tue, 26 Mar 2024 09:49 PM (GMT+05:30)

Mukhtar Ansari मुख्तार अंसारी करीब 20 वर्षों से जेल में बंद है। वर्तमान में वह बांदा जेल में है। अफजाल ...और पढ़ें

पुलिस ने दी मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने की जानकारी, बड़े भाई अफजाल अंसारी पहुंचे बांदा
पुलिस ने दी मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने की जानकारी, बड़े भाई अफजाल अंसारी पहुंचे बांदा

संवाद सूत्र, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए जाने की जानकारी सोमवार देर रात बांदा पुलिस के माध्यम से कोतवाली पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने उनके बड़े भाई व बसपा सांसद अफजाल अंसारी को इसकी सूचना दी।

जानकारी के बाद अफजाल मंगलवार तड़के बांदा के लिए रवाना हो गए। खबर की जानकारी मिलते ही समर्थक नगर के यूसुफपुर फाटक आवास पहुंचकर मुख्तार के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे।

20 सालों से जेल में बंद है मुख्तार

मुख्तार अंसारी करीब 20 वर्षों से जेल में बंद है। वर्तमान में वह बांदा जेल में है। अफजाल अंसारी के प्रतिनिधि बलिराम पटेल ने बताया कि उनके बड़े भाई और पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी उमरा हज से लौट रहे हैं। वह लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे बांदा रवाना हो जाएंगे। सिबगतुल्लाह के विधायक बेटे सुहैब मन्नू अंसारी भी बाहर हैं।

अब्बास अंसारी कासगंज जेल में बंद

वहीं, मुख्तार का बड़ा बेटा और मऊ का विधायक अब्बास अंसारी कासगंज जेल में बंद है। पूर्व ग्राम प्रधान व सपा के प्रदेश सचिव अब्दुल वाजिद खां, गोवर्धन यादव, फेकू यादव गांधी, गोपाल पासी आदि मौजूद रहे। सपा के प्रदेश सचिव अब्दुल वाजिद खां ने बताया कि मौलाना जलालुद्दीन ने जल्द स्वस्थ होने की दुआ की।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'राम' की लोकसभा सीट से पीएम मोदी का चुनावी शंखनाद, पहली बार रालोद मुखिया भी साझा करेंगे मंच