गुड़-घी खाने के बाद बिगड़ी सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत, मेदांता के आईसीयू में भर्ती, हालत में सुधार
सपा सांसद अफजाल अंसारी गुड़-घी खाने के बाद बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल के आईसीयू ...और पढ़ें

सांसद अफजाल अंसारी गुड़ में घी मिलाकर खाया तो पड़े बीमार, मेदांता के आईसीयू में भर्ती।
HighLights
सपा सांसद अफजाल अंसारी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती।
गुड़-घी खाने के बाद पेट में गैस, उल्टी की शिकायत।
आईसीयू में उपचार जारी, सांसद की हालत में सुधार।
जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उनका लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल उन्हें आइसीयू में रखा गया है। सांसद के प्रतिनिधि बलिराम पटेल के अनुसार, पहले की अपेक्षा उनकी हालत में सुधार है और उपचार जारी है।
सांसद बीते बुधवार से बुखार और जुकाम से पीड़ित थे। पता चला कि शुक्रवार की अपराह्न उन्होंने गुड़ में घी मिलाकर खाया। इसके बाद शाम को पेट में गैस बनने के साथ उल्टी होने लगी। उन्हें बेचैनी और पसीना आने की भी शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने निजी चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया, लेकिन सुधार नहीं हुआ।
इसके बाद परिजन उन्हें एंबुलेंस से ऑक्सीजन सपोर्ट पर लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल ले गए। वहां गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। फिलहाल उन्हें आइसीयू में रखा गया है। सांसद के प्रतिनिधि बलिराम पटेल ने बताया कि अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और धीरे-धीरे आराम मिल रहा है।
