राष्ट्र सेवा के लिए किया प्रेरित
जासं जंगीपुर (गाजीपुर) विन्ध्याचल गर्ल्स कॉलेज करकापुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन शनिवार को हुआ। शिविरार्थियों को टेंट निर्माण शिष्टाचार व राष्ट्र सेवा की सीख दी गई। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान जागरूकता रैली और नाटकों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला।
जासं, जंगीपुर (गाजीपुर) : विन्ध्याचल गर्ल्स कॉलेज करकापुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन शनिवार को हुआ। शिविरार्थियों को टेंट निर्माण, शिष्टाचार व राष्ट्र सेवा की सीख दी गई। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान, जागरुकता रैली और नाटकों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। साथ ही इसके प्रति लोगों को जागरूक किया। मैनेजिग डायरेक्टर संतोष कुमार यादव ने कहा कि पढ़ाई के साथ एनएसएस सहित कई अन्य एक्टिविट्ज जरूरी है। व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास केवल पाठ्यक्रम आधारित विषयों से नहीं हो सकता है। डा. अरविद सिंह ने शिविर में मिली जानकारी को आत्मसात करने पर बल दिया। शंकर, उमेश, ऋषिकेश, आनंद तिवारी, अखिलेश, अमित, जनार्दन, गोविद आदि थे।