श्रद्धा से पूजी गईं मां चंद्रघंटा
फोटो-18सी। जागरण संवाददाता गाजीपुर शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के
फोटो-18सी।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के चंद्रघंटा रूप की पूजा की गई। घरों व मंदिरों में मां दुर्गा की आराधना की गई। दुर्गा सप्तशती का पाठ भी हुआ। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मत्था टेककर परिवार के मंगल की कामना की।
रेवतीपुर : स्थानीय गांव के मध्य स्थित मां भगवती देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह आरती के बाद से ही दर्शन-पूजन के लिए मां का दरबार खुल गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। मां के दरबार में मुंडन संस्कार भी हुआ। भक्तों ने नारियल, चुनरी व सिदूर चढ़ाकर परिवार के मंगल की कामना की। मलसा : ताड़ीघाट, मेदनीपुर, मकसूदपुर, मतसा, देवारियां, भगीरथपुर के अलावा अन्य जगहों के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। गहमर : मां कामाख्या धाम मंदिर पर भक्तों की भीड़ लगी रही। आसपास के जिलों व पड़ोसी राज्य बिहार से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया।