क्रिसमस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा मन
करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर) हार्टमन इंटर कालेज हार्टमनपुर में शनिवार को आयोजित क्रिसमस महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मन मोहा। प्रार्थना स्वागत गान के बाद नृत्य क्रिसमस नाटिका से बच्चों ने सभी का दिल जीत लिया।
जासं, करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर) : हार्टमन इंटर कालेज हार्टमनपुर में शनिवार को आयोजित क्रिसमस महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मन मोह लिया। प्रार्थना, स्वागत गान के बाद नृत्य क्रिसमस नाटिका से बच्चों ने सभी का दिल जीत लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर प्रकाश लुइस ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम व बुके देकर सम्मानित किया। फादर सुशील पल्ली पुरोहित हार्टमनपुर मिशन, अनिल मिश्रा, सीडी जान, अरविद भारती, दिनेश पाठक, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, शुभनरायण यादव, प्रेम कुमार, राजेश कुशवाहा, इसरत अतिया, स्वर्णलता आदि थे।