Move to Jagran APP

लापता युवक का 36 घंटे बाद नदी में मिला शव

जागरण संवाददाता मौधा (गाजीपुर) 36 घंटे पहले घर से लापता युवक का शव शुक्रवार की सुबह

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 12:18 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 06:09 AM (IST)
लापता युवक का 36 घंटे बाद नदी में मिला शव
लापता युवक का 36 घंटे बाद नदी में मिला शव

जागरण संवाददाता, मौधा (गाजीपुर) : 36 घंटे पहले घर से लापता युवक का शव शुक्रवार की सुबह खानपुर थाना क्षेत्र के जियापुर पुलिया के पास गांगी नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त सोनिया पार गांव निवासी कवि राम (22) के रूप में किया। मृतक के पिता सुरेश ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

loksabha election banner

सोनियापार गांव निवासी सुरेश राम के सबसे बड़ा पुत्र कवि राम (22) घर पर ही रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि उसका गांव के ही एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के घरवाले यह बात जानते थे। दो दिन पूर्व पंचायत होने वाली थी लेकिन बुधवार की रात दो बजे ही कवि घर से बगैर बताए निकल गया। उस समय उसके पिता लालगंज रिश्तेदारी में गए थे। सुबह आए तो कवि के लापता होने का पता चलने पर उन्होंने खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं चल सका। दोपहर में गांगी नदी में जियापुर पुलिया के पास कुछ मछुवारे मछली मार रहे थे। तभी कवि का शव बहते देखा तो शोर मचाया। एक ग्रामीण की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शव एकदम नग्न था। शरीर पर कपड़ा नहीं था केवल अंडर गारमेंट्स ही पहना था। पहचान होने के बाद पुलिस शव को थाना ले गई। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद मुकदमा कायम कर कार्रवाई की जाएगी। मृतक चार भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत का पता चलते ही घर पर कोहराम मच गया। पिता सुरेश, मां माया देवी, भाई आलोक, शिवंजु, मोहित व बहनें निशा व अनुष्का का रो-रोकर बुरा हाल है। मां रोते हुए बार-बार बेहोश हो जा रही है। महिलाएं उन्हें समझा रही है लेकिन उनके आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.